वहीं, मेरठ की सरधना नगर पालिका में पहले राउंड की समाप्ति पर बीजेपी की रेखा जायसवाल करीब 1500 वोट से आगे हैं। जबकि सपा की शकीला अंसारी 2570 मत लेकर दूसरे स्थान पर हैं। उधर, करनावल नगर पंचायत के वार्ड 7 से निर्दलीय उम्मीदवार संजीव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रामदास को हराया है। वहीं, कई वार्डों के रिजल्ट भी आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर पर भाजपा के ही प्रत्याशियों ने ही विजय हासिल की है। इसके अलावा बसपा और निर्दलीय के खाते भी कुछ सीटें गई हैं। सपा का यहां से अभी तक खाता नहीं खुला है।