सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा का कब्जा तो रहा ही साथ ही पालिका सदस्य में भाजपा उम्मीदवारों को मुंह की खानी पड़ी। यहां के 25 वार्डों में भाजपा ने नौ जगह अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, इनमें से एक में जीत मिली, जबकि 24 वार्डों में निर्दलीय विजयी रहे। मंडी चामरान आरक्षित में भाजपा उम्मीदवार रेखा विजयी रही। भाजपा के अन्य उम्मीदवारों में खेवान वार्ड में सत्यवती तीसरे स्थान पर, गढ़ी खटीकान में भाजपा की कृष्णा पांचवें पर, भाटवाड़ा आंशिक में भाजपा के कपिल कुमार चौथे स्थान पर, बूढ़ा बाबू में भाजपा उम्मीदवार ऋषभ जैन दूसरे स्थान पर, गांधी नगर में भाजपा के अरुण शर्मा दूसरे पर, जोगियान व टाउन हाल रोड पर भाजपा के उम्मीदवार मीनू व विक्की चौथे स्थान पर आैर गुजरान में भाजपा की उम्मीदवार प्रेमलता छठे स्थान पर रही। सरधना के 25 वार्डों में से 16 जगह तो भाजपा ने अपने उम्मीदवार ही खड़े नहीं किए थे। निकाय चुनाव में भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम से भी कोर्इ फर्क नहीं पड़ा आैर परिणाम बुरी तरह प्रभावित रहे। संगठन जनपद की पूरी स्थिति पर गंभीरता से चिंतन करने का मन बना रहा है।