31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: चोरी की कार कटवाता मिला यूपी पुलिस का सिपाही, एसएसपी ने बिठार्इ जांच

पूरे मामले की माॅनिटरिंग कर रहे थे एसएसपी नितिन तिवारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Apr 2019, 5:48 PM IST

meerut

VIDEO: चोरी की कार कटवाता मिला यूपी पुलिस का सिपाही, एसएसपी ने बिठार्इ जांच

मेरठ। मेरठ का सोतीगंज बाजार जो कि वाहनों के कमेले के नाम से कुख्यात है। यहां पर उत्तरी भारत के विभिन्न हिस्सों से लाई गई चोरी की गाड़ियां कटवाई जाती हैं। यह सब स्थानीय पुलिस के संरक्षण में होता है। आए दिन यहां से चोरी की कटी हुई गाडियों के पार्ट्स पुलिस बरामद करती है, लेकिन फिर भी कबाड़ियों पर पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती है। बता दें कि सोतीगंज के कबाड़ियों को पुलिस के किसी भी कार्रवाई की भनक तुरंत मिल जाती है। जिस पर वे सतर्क हो जाते हैं। इन कबाडियों के बड़े गोदाम हैं जो कि देहात क्षेत्र में हैं। देहात में चोरी की गाडियां लाई जाती हैं। वहां से इन लग्जरी गाड़ियों को काटने के लिए सोतीगंज लाया जाता है। दिल्ली से मंगलवार को चोरी हुई एक वरना गाड़ी सोतीगंज में एक सिपाही के संरक्षण में कटती हुई मिली।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: सफेद आपाची बाइक ने किया पुलिस की नाक में दम

वरना गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ था। जिसकी लोकेशन मेरठ में मिल रही थी। इसकी सूचना मेरठ के एसएसपी को दी गई। पूरे मामले की मानिटरिंग खुद एसएसपी नितिन तिवारी ने की। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को भेजकर गोदाम में छापा लगवाया तो वहां पर वरना गाड़ी काटी जा रही थी। वहीं पर पुलिस वर्दी में सदर थाने का एक सिपाही भी बैैठा हुआ था।

यह भी पढ़ेंः सिरफिरे आशिक ने कर दी थी युवती की हत्या, अंतिम संस्कार के बाद दोनों घरों का ये है हाल

इसकी जानकारी एसएसपी नितिन तिवारी को दी गई। जिस गोदाम में गाड़ी काटी जा रही थी, वह गोदाम कबाड़ी यामीन के बेटे चांद का है। क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम इम्तियाज, वसीम और इकबाल हैं। छापेमारी की जानकारी लगते ही गोदाम मालिक चांद फरार हो गया। एसएसपी नितिन तिवारी ने गाड़ी कटने में सिपाही की भूमिका पर जांच बैठा दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश