12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी: पीआरवी पर तैनात सिपाही को गोली मारी, हालत गंभीर

पीआरवी पर तैनात सिपाही ड्यूटी खत्म करके घर लाैट रहा था इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गंभीर हालत में सिपाही को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Aug 09, 2021

police

घायल पुलिसकर्मी

मेरठ . पीआरवी से ड्यूटी से खत्म करके घर लाैट रहे सिपाही ( UP police constable ) को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में सिपाही को अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना बिजली बंबा बाईपास स्थित जैनपुर मोड़ के पास बताई जा रही है। आरोप है कि सिपाही को गोली उसके ही एक रिश्तेदार ने मारी है।

यह भी पढ़ें: कोरोना टीका के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, कोविशिल्ड की जगह लगाया एलर्जी और गैस का इंजेक्शन

बुलंदशहर के जहांगीराबाद का रहने वाला दुष्यंत यूपी पुलिस में सिपाही है। देहलीगेट थाने की पीआरवी 112 पर वह तैनात है। सिपाही दुष्यंत बिजली बंबा बाईपास स्थित जैनपुर गांव में किराये पर मकान लेकर रह रहा है। इसी गांव में सिपाही की बुआ की बेटी की ससुराल भी है। डयूटी से वापस लौटने के बाद सिपाही दुष्यंत अपने एक दोस्त और रिश्तेदार के साथ कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान इसी दौरान उसे ( Gun shot ) गोली लग गई। सिपाही का आरोप है कि गोली उसके उसी रिश्तेदार ने ही मारी है जो कार में उसके साथ बैठा हुआ था। गांव में गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर लाठी-डंडे लेकर भागे लेकिन जब मौके पर पहुंचे और हकीकत पता चली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी की चेतावनी के बाद राकेश टिकैत बोले- लखनऊ हमारा है, किसी के बाप की जागीर नहीं

गोली लगने से सिपाही की हालत गंभीर हो गई। सिपाही को गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही घटनास्थल पर थाना परतापुर पुलिस, सीओ ब्रह्मपुरी, एसपी सिटी और एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि गोली मारने वाले रिश्तेदार के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी जानकरी की है।

यह भी पढ़ें: विधवा महिला के लिए आफत बन गई बारिश, भर-भराकर गिर गई घर की छत

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज भेजेंगे PM Kisan Samman Nidhi की 9वीं किस्त, उत्तर प्रदेश के 2.36 करोड़ किसान होंगे लाभान्वित