पीड़ितों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस वालों ने घर पर मौजूद महिलाओं से अभद्र व्यहवार किया। वहीं, गर में मौजूद एक युवक पर पुलिस ने फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसे बुरी तरह पीटा और युवक को छत पर से नीचे फेंक दिया, जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए । इस दौरान पुलिस वालों ने उस युवक की चार साल की बच्ची और पत्नी की भी पीटाई कर दी, जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से गुस्साए थाना नौचन्दी छेत्र के सेकड़ों लोग बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे औऱ उन्होंने हंगामा करते हुए गाज़ियाबाद पुलिस और मेरठ की नौचन्दी पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी क्राइम शिवराम यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही, तब जाकर ये लोग शांत हुए।