28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस भर्ती के दौरान युवक ने अपनाया ऐसा हथकंडा कि पुलिस अफसर भी रह गए दंग

मेरठ की पुलिस लाइन में 22 जून से चल रही भर्ती प्रक्रिया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Jun 2018, 9:23 PM IST

meerut

यूपी पुलिस भर्ती के दौरान युवक ने अपनाया ऐसा हथकंडा कि पुलिस अफसर भी रह गए दंग

मेरठ। पुलिस भर्ती के दौरान युवक सलेक्ट होने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। भर्ती में आए युवकों द्वारा अपनाए जा रहे हथकंडे देखकर प्रक्रिया में शामिल पुलिस अफसर भी हैरत में हैं। मेरठ में भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक युवक ने ऐसा ही हथकंडा अपनाया। युवक अपनी हाइट बढ़ाने के लिए बालों के भीतर कुछ ऐसी चीज छिपाकर ले गया जिससे अफसरों को शक हुआ आैर जब पकड़ा तो उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया।

यह भी पढ़ेंः शैलजा की हत्या के बाद यहां रुका था मेजर, यह काम करते समय आया पुलिस की पकड़ में

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का किया था वादा, दिन-रात लोग झेल रहे यह परेशानी

युवक के बालों से निकला मेंहदी का पैकेट

मेरठ में वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक पद पर भर्तियां निकली थीं। इस समय भर्ती आवेदकों के शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों का सत्यापन और माप-तौल पुलिस लाइन में चल रही है। बुधवार को पुलिस लाइन में बुलंदशहर के थाना बीबीनगर अंतर्गत गांव तिबड़ा निवासी निवासी अंकित नाप-तौल के लिए पुलिस लाइन पहुंचा। प्रकिया में शामिल पुलिसकर्मियों ने जब उसे हाइट मशीन पर खड़ा किया तो अफसरों को संदेह हुआ। अफसरों के कहने पर पुलिसकर्मियों ने उसके बालों की जांच करवाई तो उसके बालों के बीच से मेहंदी का पैकेट निकला। पैकेट निकालकर जब उसकी ऊंचाई की जांच की गई तो वह 1.45 सेंटीमीटर कम हो गई, जो भर्ती मानक से कम है। दारोगा भर्ती के अभ्यर्थी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई ने अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की है। बताते चलें कि पुलिस लाइन में यह भर्ती प्रक्रिया 22 जून से चल रही है।

यह भी पढ़ेंः जीजा की ससुराल में हुर्इ इतनी पिटार्इ कि पत्नी की बहन ने उससे कर लिया निकाह

इन्होंने एेसा कहा

एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई ने बताया कि अभ्यर्थी अंकित को डिसक्वालीफाई कर दिया गया है साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया में माप-तौल के दौरान युवक इस तरह की हरकतें करते रहते हैं।। इसलिए विशेष सतर्कता की जरूरत होती है। नाप-तौल के लिए नई प्रकार की मशीनों को रखा गया है। उन मशीनों में धांधली की संभावना बिल्कुल न के बराबर है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग