4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम पर निशाना साधा, कहा- यूपी में जंगलराज, अपने पुराने काम पर लौट जाएं योगी

Highlights कहा- यूपी के हर जनपद से हो रहा है पलायन यूपी से खत्म किए जा रहे हैं रोजगार के साधन आने वाला समय उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का होगा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Oct 2019, 7:45 AM IST

meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी के किसानों (West UP Farmers) की समस्याएं सुनने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने शनिवार को यहां सर्किट हाउस में कहा कि यूपी (Uttar Pradesh) में जंगलराज कायम है और इस पर न्यायालय भी रिपोर्ट जारी कर चुका है। किसान वार्ता कार्यक्रम में पश्चिमी यूपी के सभी जनपदों से किसान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (UPCC President) ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनसे बातचीत की।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: दीपावली की रात रहेगी सबसे ठंडी, सूरज की आंखमिचौली के बीच इतना बदलेगा मौसम

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) केवल भाषणबाजी जानते हैं उन्हें सरकार (Government) चलाने का कोई अनुभव नहीं है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद से लोगों का पलायन हो रहा है, क्योंकि यहां पर रोजगार के सभी साधन खत्म किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Diwali 2019: चांदी के सिक्के और नोट की जबरदस्त मांग बढ़ने से पटरी पर लौटे सराफा बाजार, इस भाव पर खरीदारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का होगा। उन्होंने सहारनपुर की गंगोत्री पर प्रचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है कि झूठों के सहारे जिन्दगी चलने वाली नहीं है। यूपी में वकील, पत्रकार, व्यापारी, मजदूर, किसान कोई सुरक्षित नहीं है, हर दिन हत्याएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ेंः कमलेश तिवारी हत्याकांड: शिव सेना ने यूपी पुलिस का पुतला फूंका, योगी सरकार को दिया अल्टीमेटम

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पुराने काम पर ही वापस लौट जाना चाहिए। यूपी में केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है। चाहे धरने-प्रदर्शन हो या फिर आंदोलन सभी पर काम किया जा रहा है। यहां तक कि प्रियंका गांधी खुद जनता की आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस यूपी में होने वाले अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश