1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में मुस्लिम पशु व्यापारी की पुलिस के सामने हिन्दूवादी संगठन के उपद्रवियों ने बेरहमी से की पिटाई

पुलिस ने भी पशु क्रूरता के तहत पीड़ित का ही किया चालान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 30 May 2018, 2:47 PM IST

Cattle trader

यूपी में मुस्लिम पशु व्यापारी की पुलिस के सामने हिन्दूवादी संगठन के उपद्रवियों ने बेरहमी से की पिटाई

बागपत. भूसे की गाड़ी में तरह भरकर पशुओं को ले जा रहे एक ट्रक चालक की हिन्दूवादी संगठन वीएचपी और बीजेपी के लोगों ने जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस के आने के बाद भी भीड़ आरोपी व्यापारी को पीटती रही और पुलिस वाले मूकदर्शक बनकर देखते रहे। इसके बाद दबंग अपद्रवियों की शिकायत पर पुलिस के कारवाई करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ ही पशु क्रूरता अधिनियम में चालान कर दिया। हालांकि, अबी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गाड़ी किसकी थी, कहां से आ रही थी और पशुओं को कहां ले जाया जा रहे थे।

यह भी पढ़ेंः पुनर्मतदान से पहले किसानों ने भाजपा की बढ़ाई मुश्किलें, टेंशन में आए भाजपाई दिग्गज

मामला बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है। यहां मंगलवार को एक बड़े कैंटर में आवश्यकता से अधिक पशु भर कर ले जाया जा रहा था। जब यह गाड़ी छपरौली चुंगी से निकली तो गाड़ी से खून बहता देखकर नगर के लोगों ने गाड़ी को रुकवा लिया और गाड़ी के अंदर से देखा तो उसमें पशुओं को बुरी तरह से भर कर रखा गया है। उनकी हालत देखकर नगर के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए गाड़ी चालक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने लगी। इसी दौरान मौके पर पर पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष ने भी अपना विरोध जताया, भाजपा जिला अध्यक्ष के भड़काने पर भीड़ ने पुलिस के सामने ही एक बार फिर गाड़ी चालक को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद घंटों हंगामा होता रहा और पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देती रही। कोतवाली पहुंचे ट्रक चालक को पुलिस ने बैठा लिया और पशु क्रूरता अधिनियम में गाड़ी का चालान कर चालक को वहां से भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः कैराना उपचुनाव में मतदान के दौरान रोजेदार मुस्लिमों के सामने जाटों ने पैश की अनोखी मिसाल

पशुओं को इस तरह भरकर ले जाने और कानून का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चालान तो कर दिया। लेकिन, जब इस मामले में कोतवाली प्रभारी अरविन्द कुमार से पत्रिका संवाददाता ने जानकारी मांगी गई तो उनका कहना था पशु क्रूरता अधिनियम में गाड़ी का चालान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पशु कितने थे, गाड़ी कहां जा रही थी। इसका जवाब कोतवाल भी नहीं दे पाए। गौरतलब है कि जब से सूबे में योगी सरकार आई है, ऐसी वारदातों में तेजी है। हालात ये कि कुछ मुसलमान गाय पालने से भी डरने लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश