21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Video : ट्रेन में युवती के साथ सरेआम ये शख्स करता रहा छेड़खानी, किसी ने नहीं उठाई आवाज

पैसेंजर ट्रेन में महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Mar 11, 2018

lady

बागपत। ट्रेन में चोरी जैसी वारदातों की खबरें अक्सर आती रहती हैं लेकिन एक मामला ऐसा भी सामने आया है जिसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति ट्रेन में बैठी महिला से सरेआम छेड़छाड़ करत रहा और आसपास बैठे लोगों ने भी इसका विरोध नहीं किया। दरअसल, दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर एक पैसेंजर ट्रेन में महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वायरल करने वाले एक यात्री ने दावा किया है कि यह वीडियो दिल्ली से बड़ौत के बीच पैसेंजर ट्रेन में बनाया गया है का है। जिसे युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस छेड़छाड़ के वीडियो में महिला हंगामा भी करती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें : अवैध चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने की छापेमारी तो छात्र कर रहे थे ये काम

क्या है पूरा मामला

एक यात्री ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसके साथ लिखा है कि यह शर्मसार करने वाली घटना है जहां एक अधेड़ उम्र का आदमी सो रही मिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। यदि कोई पुलिस वाला इस वीडियो को देखता है तो इसपर जरूर कार्रवाई करें। यह वीडियो दिल्ली से बड़ौत आने वाली पैसेंजर ट्रेन का है। इस वीडियो पहले से बैठा एक अधेड़ उम्र का आदमी बराबर में बैठी महिला जो कि सो रही है उसके साथ छेड़छाड़ करता है। वह कई बार ऐसा करता है और जब बर्दास्त करने की हद पार हो जाती है तो महिला चिल्लाते हुए इसका विरोध करती है। जिसके बाद सामने बैठा युवक भी महिला के पक्ष में बोलने लगता है। वहीं आरोपित व्यक्ति का साथी उसे धमकाकर शांत कर देते है। इस मामले में पीड़ित महिला ने किसी तरह की शिकायत पुलिस से नहीं कि है और जीआरपी थाना पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है।

यह भी पढ़ें : आजादी के 70 साल बाद भी देश में इतने गांव हैं बिजली से वंचित

बता दें कि छेड़छाड़ के वीडियो के साथ एक और वीडियो बनाया गया है। जिसमें महिला हंगामा कर रही है तो आरोपित व्यक्ति अपनी इज्जत बचाने के लिए खरी-खोटी सुनाते हुए दिखाती पड़ रहा है। इन दोनों वीडियो को 9 मार्च का बताया जाता रहा है और उसी दिन शाम के करीब साढ़े 5 बजे इसे अपलोड किया गया है।

यह भी पढ़ें : पत्नी की जासूसी का आरोप झेल रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला आलिया का साथ

हजारों लोगों ने दी प्रतिक्रिया

9 मार्च को फेसबुक पर अपलोड किए गए इस वीडियो को लोगों द्वारा देखा और शेयर किया जा रहा है। साथ ही इसपर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट में आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं तो कई ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कर रहे हैं।