31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल से शादी का कर रहा था इंतजार, युवती ने मना किया तो दे दी उसे खौफनाक सजा

सिपाही के आरोपी बेटे ने हमला करने के बाद हिरासत में लेने पर बतायी वजह आरोपी युवक ने कर्इ दिन पहले ही कह दिया था कि वह उसे मार देगा गोलियां बरसाने के बाद चिल्लाने लगा, मुझे गिरफ्तार करो, मैंने अपना काम कर दिया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2019, 4:03 PM IST

meerut

पांच साल से शादी का कर रहा था इंतजार, माशूका ने मना किया तो दे दी उसे खौफनाक सजा

मेरठ। मेरठ के गंगानगर में सिपाही के बेटे ने अपनी माशूका की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस दौरान उसने माशूका की बहन और उसके मां-बाप पर भी गोलियां बरसाई। आरोपी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक दीपक ने हवालात में मीडिया को बताया कि उसका और उसकी पड़ोस में रहने वाली युवती का पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने अपने मोबाइल नंबर भी दिए और कहा कि इन मोबाइल नंबरों की डिटेल निकलवाकर बातचीत चेक की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः Breaking: पाॅश इलाके में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर दो बहनों पर बरसाई गोली, एक की मौत

भागकर शादी करने के लिए कहा था

दीपक का कहना है कि युवती ने उससे कई बार भागकर शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद युवती ने कोर्ट मैरेज की बात कही थी। युवक दीपक ने कहा कि पहले करियर बना लें, उसके बाद शादी करेंगे। इधर कई माह से दीपक अपनी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती अब शादी की बात टाल रही थी। दीपक ने बताया कि उसने कई दिन पहले ही उससे कह दिया था कि वह उसको मार देगा। उसने आज वही किया। युवक दीपक ने मीडिया से कहा कि उसको अपने किए पर जरा भी अफसोस नहीं है। दीपक ने बताया कि युवती पांच साल से कह रही थी कि शादी मेरे से ही करेगी, लेकिन अब वह मना करने लगी थी। इसलिए ही मैंने उसे मार दिया।

यह भी पढ़ेंः लड़की से बात करना इस शख्स को पड़ा महंगा, गोली उतार दी सीने में, र्इ-रिक्शा से शव भी दूर फेंक गए हत्यारे

यह थी घटना

गंगानगर कालोनी में कांस्टेबल राजे सिंह अपने परिजनों के साथ रहते हैं। राजे सिंह के पुत्र दीपक का पड़ोस में ही युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच शादी को लेकर हुई बातचीत के बाद आज दिनदहाड़े कांस्टेबल पुत्र दीपक पड़ोस के घर में घुसा और बहनों के कमरे में पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोली लगने से युवती अचेत होकर गिर गई,जबकि उसकी बहन ने गोलियां चलती देखकर ट्रॉली बैग के पीछे छिपकर जान बचाई। हालांकि, एक गोली उसके पैर में भी जा लगी। युवती की मौके पर मौत हो गई। आरोपी गोली मारकर बाहर आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा मुझे गिरफ्तार करो, मैंने अपना काम कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश