20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: अगले 72 घंटों में बदलने जा रहा मौसम, तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन बदलेगा मौसम पूर्वी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और ओले पड़ेंगे चिकित्सकों ने कहा- बारिश के कारण स्वास्थ्य पर पड़ेगा प्रभाव  
less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। कोरोना के संक्रमण के कारण देश लॉकडाउन है। ऐसे में मौसम भी लगातार बदल रहा है। मंगलवार की शाम तेज आंधी और बारिश के कारण मौसम में फिर परिवर्तन आया है। अब अगले 72 घंटे में भी मौसम बदलने के आसार हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 25 से 27 मार्च तक वेस्ट यूपी के जनपदों व दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि होगी। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम का यह परिवर्तन सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसके लिए सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ेंः Lockdown के दौरान मेरठ में इन दुकानों और मंडियों का समय निर्धारित, नहीं मानने पर होगी कड़ी कार्रवाई

मार्च के शुरू और मध्य सप्ताह में बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। इसके बाद मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम साफ होने के संकेत दिए थे। लेकिन पूर्वी ईरान और इसके आसपास के क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और वेस्ट यूपी में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 से 27 मार्च तक मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः Lockdown: वृद्धा के घर में खत्म हो गया सामान तो डायल 112 पर किया फोन, पुलिस ने पहुंचाया राशन

इससे पहले मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। दोपहर को तेज धूप के बाद शाम को तेज हवाएं और बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई। हवाएं इतनी तेज थी कि होर्डिंग, पोस्टर, टिनशेड हवा में उड़ गए। हालांकि तापमान में ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिला। मेरठ का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग