Meerut Weather update पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से बेहाल मेरठवासियों को शनिवार की शाम हुई रिमझिम बारिश ने सावन के महीने में गर्मी से राहत प्रदान की। इससे जहां मौसम सुहाना हुआ वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गईं। तापमान में गिरावट के चलते गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। यह हल्की रिमझिम बरसात मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में भी हुई है। गाजियाबाद में तो जमकर बारिश हुई। जबकि मेरठ और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। काले बादल छाने और हल्की बारिश से जहां लोगों को धूप से राहत मिली। वहीं उमस से भी निजात मिली है।