मेरठ। वेस्ट यूपी-एनसीआर में मौसम में बदलाव आ गया है। गुरुवार की सुबह कर्इ जनपदों में सुबह के समय अंधेरा छा गया आैर तेज बारिश हुर्इ। मेरठ जनपद में कर्इ जगह आेले भी पड़े, तो देर शाम तक भी मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों में तेज बारिश आैर आेलावृष्टि हुर्इ। मौसम वैज्ञानिकों ने फिर से अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सघन पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ वायुमंडल में बना हुआ है। इसके कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। घने कोहरे के बाद आसमान में बादल छाएंगे आैर तेज हवाआें के साथ बारिश आैर आेले पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आठ फरवरी को वेस्ट यूपी आैर एनसीआर में यही स्थिति रहेगी।