
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. देर रात चली 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और बिजली की गरज के बीच आई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन और बारिश का अलर्ट जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव तो हुआ ही साथ ही तेज आंधी से होर्डिंग और बैनर भी हवा में उड़ गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं पेड़ गिरने की भी खबरें हैं। वहीं, आंधी के चलते मेरठ बाग पट्टी को काफी नुकसान हुआ है।
मौसम में आए इस परिवर्तन के चलते हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को ही आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था, जिसका असर गुरूवार की शाम से शुरू हुआ। जब आसमान में बादल छा गए और बारिश का मौसम बनना शुरू हुआ। रात में 11 बजे के आसपास तेज हवाओं ने पूरे मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते हवा ने आंधी का रूप ले लिया और रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा हो गई। हाईवे पर जगह-जगह होर्डिग गिरे पड़े थे। आंधी के कारण बिजली के तार टूटने से कई स्थानों पर बिजली बाधित हुई। आधी रात के बाद तक बारिश और आंधी का दौर चलता रहा।
कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहेगा, जो कि समान्य से करीब 3 डिग्री नीचे हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री रहा। यह भी समान्य से 1 डिग्री नीचे चला गया। उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अभी दो दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में 20-25 मिमी बारिश हो सकती है।
Published on:
11 Jun 2021 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
