कुंभः बेरोजगार कोशिश करेंगे और कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त करेंगे। सभी कार्यों में आपके लिये प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन इसकी ज्यादा चिंता न करें। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। व्यापारी और नौकरीपेशा वर्ग दोनों के लिए लाभदायक सप्ताह हैं।