3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: यहां की फिर हुई हवा खराब, अगले 48 घंटों में मिलने जा रही राहत

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण फिर बढ़ा सबसे ज्यादा गाजियाबाद में एक्यूआई 421 रहा सामान्य गति से चल रही हवा का नहीं पड़ा असर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Nov 2019, 12:19 PM IST

meerut

मेरठ। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और वेस्ट यूपी (West UP) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) बढ़ने से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। एक बार फिर यहां की हवा खराब (Bad Air) होने के कारण छोटे बच्चों और सांस-दमा के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ गई है। गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक्यूआई 421 पर पहुंच गया, जबकि मेरठ (Meerut) समेेत वेस्ट यूपी के अन्य शहर भी भयंकर वायु प्रदूषण की चपेट में हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में यह स्थिति बदलेगी, क्योंकि तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेसी नेता बोले- भाजपा ने रात के अंधेरे में चोरों की तरह महाराष्ट्र में कर दी लोकतंत्र की हत्या

दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के कई शहरों में हवा की सेहत अच्छी नहीं चल रही है। दिवाली के बाद से अब दोबारा वायु प्रदूषण की स्थिति दोबारा खराब हुई है। शुक्रवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 421 दर्ज किया गया तो मेरठ में 338, लखनउ में 350, कानपुर में 365, नोएडा में 399 और बागपत में 384 एक्यूआई रहा। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि वायु प्रदूषण किस तरह बढ़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि अगले दो दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना बलवती हुई है, इसलिए शनिवार से वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा।

यह भी पढ़ेंः प्रयागराज में हुई महंत की रहस्यमयी मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग, देखें वीडियो

वायु प्रदूषण की स्थिति सुबह और रात के समय ज्यादा खराब है। शुक्रवार की रात नौ बजे मेरठ शहर के विभिन्न स्थानों में एक्यूआई 300 से 350 के बीच रहा, जबकि सामान्य हवा चलने के बावजूद इसमें कमी नहीं आयी। पर्यावरणविदों का कहना है कि प्रदूषण की परत मोटी होने से सामान्य गति से बहने वाली हवा भी इसे नहीं हटा पा रही है। इसके अलावा रात के समय फैक्ट्रियां रात को चिमनियां, बॉयलर आदि चला रही है, जिससे वायु प्रदूषण की स्थिति खराब हो रही है। मेरठ और आसपास अधिकतम तापमान 26 और न्यनूतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश