मेरठ। सूबे का पश्चिम उप्र को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अपने नापाक मंसूबों के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल करती रही है। पश्चिम उप्र के कई जिलों से ऐसे स्लीपिंग माॅड्यूल्स को गिरफ्तार किया जाता रहा है, जो कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करते रहे हैं। मेरठ में हाल ही में एक सैनिक को पकड़ा गया था, जो कि पाक खुफिया एजेंसी को यहां की सूचनाएं भेज रहा था। इसी तरह से मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर आदि जिलों में पाक खुफिया एजेंसी की जड़ें काफी गहरी हैं।