
वेस्ट यूपी-एनसीआर में अगले महीने इतना गिरेगा तापमान कि नए साल का जश्न मनाना हो जाएगा मुश्किल
मेरठ। इस साल लोगों ने मौसम में इतने उतार-चढ़ाव देखें कि आगे कर्इ वर्षों तक याद रखेंगे। मौसम में बदलाव के कारण ही इस बार सर्दी जल्दी आ गर्इ आैर बेतहाशा भी। वेस्ट यूपी-एनसीआर में अगर यही हाल रहा तो नए साल का जश्न मनाना मुश्किल हो जाएगा। शनिवार की रात नवंबर में वेस्ट यूपी-एनसीआर के अधिकतर जिलों में तापमान दस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पहाड़ों पर जमकर हो रही बर्फबारी के कारण वेस्ट यूपी-एनसीआर में पारा लगातार गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जतार्इ है कि अभी आैर पारा गिरेगा आैर दिसंबर के आखिर में पारा अपने न्यूनतम स्तर पर होगा।
यह भी देखेंः मरीज के मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, देखें वीडियाे
नए साल पर छह डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
वेस्ट यूपी-एनसीआर में जिस तरह सर्दी बढ़ रही है, उससे लोग अभी से कठिनाइयां उठा रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार, दमा के मरीजों की संख्या नंवबर में देखने को नहीं मिलती थी, इस सर्दी में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। नवंबर के शुरू में मेरठ का तापमान 11 डिग्री, जबकि 17 नवंबर की रात पारा दस डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि रविवार को भी तकरीबन यही तापमान रहा। सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही ने संभावना जतार्इ है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान छह डिग्री या इससे कम रह सकता है।
यह भी देखेंः VIDEO: मेरठ में आलू के भाव में उछाल
अगले साल की शुरुआत में भी इतनी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 20 दिसंबर के आसपास करीब सात डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है, जबकि दिसंबर के आखिरी सप्ताह आैर साल 2019 में वेस्ट यूपी-एनसीआर में तापमान छह या इससे इससे कम रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अक्टूबर में धुंध में कम के बाद अब कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है, लोगों को बढ़ती सर्दी से एेतिहात बरतनी होगी, क्योंकि इस बार काफी समय तक सर्दी पड़ेगी।
Updated on:
19 Nov 2018, 11:59 AM IST
Published on:
19 Nov 2018, 11:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.