31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन सा घर बिना मीटर बिजली से हो रहा रोशन, बताएगा यह एेप, विभाग जांच करने की तैयारी कर रहा

गांवों में लगेगा प्रत्येक शनिवार को विभागीय कैंप, सुनी जाएंगी समस्याएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Aug 2018, 10:55 AM IST

meerut

कौन सा घर बिना मीटर बिजली से हो रहा रोशन, बताएगा यह एेप, विभाग ने जांच शुरू की

मेरठ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन भी अब हाईटेक होता जा रहा है। बिजली चोरी रोकने और बिजली की शिकायत करने के लिए पहले से ही विभाग ने एेप बनाया हुआ था, लेकिन अब विभाग ने एक ऐसा एेप जारी किया है जो ऐसे घरों की खोज करेगा जो बिना बिजली मीटर के रोशन हो रहे हैं। यह ऐप अनमीटर्ड उपभोक्ताओं और मीटर उपभोक्ताओं का लेजराइजेशन करेगा। उप्र पावर कारपोरेशन लखनऊ ने मीटर एर्नजाइज करने के लिए फेम यानी फील्ड एक्टिव मानिटरिंग नामक ऐप बनाया गया है। जिसका प्रजेन्टेशन फेम प्रतिनिधि अजमल द्वारा दिया गया। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अनमीटर्ड से मीटर्ड और मीटर्ड उपभोक्ताओं के लेजराइजेशन का कार्य आॅन स्पाॅट जाकर किया जायेगा। एर्नजाइज मीटर की फोटो ऐप में अपलोड किया जाना अनिवार्य है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं का मासिक विद्युत बिल खपत के अनुसार आयेगा।

यह भी पढ़ेंः बिजली विभाग लाया है एेसी मशीन, जो आपको अंधेरे में नहीं रहने देगी, इसकी ये हैं खूबियां

घर बैठे लग जाएगा बिजली का मीटर

वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर मीटर लगाये जा रहे हैं। जिनकों मौके पर ऊर्जीकृत कर फेम ऐप पर अपलोड़ किया जायेगा। इससे उपभोक्ताओं को घर बैठे मीटर के साथ नया संयोजन मिल सकेगा। उपभोक्ताओं को बिलिंग सम्बन्धी कमियों से निजात मिलेगी एवं अनावश्यक विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उपभोक्ताओं को मीटर एर्नलाइज होने के उपरान्त अगले माह से बिल प्राप्त हो सकेगा। इस ऐप द्वारा मीटर एर्नजाईज होने पर विभाग की लाइन हानियां कम होंगी और सिस्टम में पारदर्शिता आयेगी।

यह भी पढ़ेंः बड़ी बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग एक अगस्त से लागू कर रहा यह धाकड़ प्लान, बड़ों-बड़ों के उड़ जाएंगे होश

हर शनिवार गांवों में लगेंगे सुविधा कैंप

डिस्काम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधा केन्द्रों पर लगने वाले कैम्पों में राजस्व वसूली की लक्ष्य निर्धारित किये गये। अब ये कैप हर शनिवार को गांव में लगाए जाएंगे। इस सम्बन्ध में डिस्काम के समस्त जनपदों के 2773 ग्रामों में स्थित जनसुविधा केन्द्रों में राजस्व वसूली कैम्प एवं बिल संशोधन कैम्प लगाये जाएंगे।

इन गांवों में लगेंगे कैंप

मेरठ क्षेत्र के अंतर्गत 204 ग्रामों में गाजियाबाद क्षेत्र के 23 ग्रामों में बुलन्दशहर क्षेत्र के 147 ग्रामों में मुरादाबाद क्षेत्र के 362 ग्रामों में, नाेएडा क्षेत्र के 14 ग्रामों में एवं सहारनपुर क्षेत्र के 287 ग्रामों में हर शनिवार को राजस्व वसूली कैम्प लगाएं जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश