
मेरठ। जनपद में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। परतापुर में मां-बेटे का डबल मर्डर, मुंडाली में एक वार्ड ब्वाय की हत्या करके शव पेड़ पर लटकाने के दुस्साहिक घटना के बाद नया मामला किठौर का सामने आया है। यहां एक युवती पानी लेने जा रही थी, दबंग युवक ने युवती को रास्ते में पकड़ लिया आैर जंगल ले गए। युवती के शोर मचाने पर दबंग युवक उसे गोली मारकर फरार हो गए। युवती के परिजनों ने दबंग पर रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि अपना बचाव करने पर युवती को गोली मारी गर्इ। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बनी हुर्इ है। पुलिस इसे रंजिश मानकर चल रही है आैर रेप की घटना को नकारा है।
मच गया कोहराम
किठौर क्षेत्र में एक युवती पानी भरने के लिए जा रही थी। बताते हैं कि गांव का दबंग पप्पू शेखपुरा युवती के मुंह पर कपड़ा लगाकर गलत काम के इरादे से जंगल की आेर ले गया। इस दौरान युवती ने पप्पू का विरोध किया तो दबंग ने युवती को गोली मार दी। इसकी सूचना परिजनों को मिली, तो यहां कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुर्इ है।
विवाद चल रहा
बीते दिन बीते दिनों युवती के भाई नजर मोहम्मद व प्यार मोहम्मद आरोपी पप्पू के पिता मुर्सलीन की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। आरोप है कि इसी रंजिश में पप्पू ने उनकी बहन को अगवा कर रेप करने का प्रयास किया। पप्पू गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस इस बात को नकार रही है।
Published on:
29 Jan 2018 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
