20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर उजाड़ा अपना सुहाग, प्रेमियों से कराई पति की हत्या, बेटी को दिया ये झांसा

एक पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। फिर अपने प्रेमियों से मिलकर पति की हत्या करवा दी। इस हत्याकांड में उसने अपनी बेटी को भी बहुत बड़ा झांसा दिया। पूरी कहानी जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Mahendra Tiwari

Jul 07, 2025

meerut

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स पुलिस के ट्विटर अकाउंट से

यूपी के मेरठ जिले की पुलिस ने एक सनसनीखेज का खुलासा किया है। जिसमें पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति के हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। घटना को अंजाम देने के लिए उसने अपने स्वयं के प्रेमी और बेटी के दोस्त को शामिल कर पति की हत्या करवा दी। यह ब्लाइंड मर्डर पुलिस के लिए चुनौती था। लेकिन मेरठ पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया। इस मामले में पत्नी और बेटी सहित पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में घटना की सारी सच्चाई सामने आ गई।

मेरठ जिले में पत्नी ने अपने तथा बेटी के प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। बेटी को इस बात का झांसा दिया कि अगर रास्ते से यह हट जाएगा। तो तुम्हारी शादी हम विपिन के साथ करवा देंगे। फिर मां बेटी ने मिलकर घटना को अंजाम देने के लिए फूल प्रूफ प्लान तैयार किया। इसके लिए उसने अपने तथा बेटी के प्रेमियों को शामिल किया। इसके बाद इन लोगों ने सुभाष कि उस वक्त हत्या कर दी। जब वह अपने खेत से पानी लगाकर वापस घर लौट रहा था। शायद उसे इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं रहा की। आज उसकी पत्नी और बेटी ही उसके जान की दुश्मन बन जाएगी।

एसपी ग्रामीण बोले- पत्नी और बेटी ने मिलकर रची हत्या की साजिश

इस संबंध में मेरठ जिले के एसपी ग्रामीण ने बताया कि जानी थाना क्षेत्र के जानी खुर्द गांव के रहने वाले सुभाष नामक व्यक्ति अपने खेत से पानी लगाकर साइकिल से घर जा रहे थे। अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ घंटे में उनकी मृत्यु हो गई। इस प्रकरण में जानीपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। आज मेरठ पुलिस की स्वाट और सर्विलांस तथा जानी के थाने के इंस्पेक्टर ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मृतक सुभाष की पत्नी कविता उसकी बेटी सोनम तथा उसका दोस्त विपिन व विपिन का दोस्त शिवम और गुलजार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की जो वजह है। वह यह है कि मृतक सुभाष की बड़ी बेटी पहले ही लव मैरिज कर चुकी थी। उसकी दूसरी बेटी सोनम विपिन के साथ शादी करना चाहती थी। जबकि गुलजार नामक व्यक्ति से सुभाष की पत्नी की काफी नजदीकियां थी। इस बात को लेकर आए दिन मृतक से विवाद हुआ करता था। मृतक सुभाष के द्वारा यह लोग प्रताड़ित किए जाते थे। इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने के लिए मां बेटी ने योजना बनाई। इसके बाद इन्होंने अपने दोस्त गुलजार विपिन और शिवम को शामिल किया। फिर इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। उसमें गोली मारने वाला व्यक्ति शिवम उर्फ असगर को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बाइक बरामद किया गया है। थाना जानी द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।