26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी में आ गर्इ सर्दी, मौसम वैज्ञानिकों आैर चिकित्सकों ने लोगों को दी ये सलाह

पिछले 24 घंटों में बदला मौसम, अाने वाले समय में पारा बढ़ने की संभावना  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Nov 2018, 9:57 AM IST

meerur

वेस्ट यूपी में आ गर्इ सर्दी, मौसम वैज्ञानिकों आैर चिकित्सकों ने लोगों को दी ये सलाह

मेरठ। शनिवार से शुरू हुर्इ सर्द हवा आैर बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी के चलते मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अधिकतर जिलों में सर्दी आ गर्इ है। तापमान लगातार गिर रहा है, बच्चों आैर बड़ों के स्वेटर निकल आए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार के बाद सर्द मौसम बढ़ेगा, इसलिए आने समय एेतिहात बरतें।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में करने जा रहे हैं ऐसा काम कि वेस्ट यूपी के संवेदनशील जिलों में रहेगा हाई अलर्ट

शनिवार से रविवार तक एेसे बदला मौसम

शनिवार की सुबह से ही मौसम में हल्के बादलों का डेरा देखा जा रहा था। प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच बजे निकल जाने वाला सूरज शनिवार को सुबह दोपहर 12 बजे तक भी नहीं निकला। बच्चों को स्कूल भेजते समय परिजनों ने उनको गर्म कपड़े पहनाए। बुजुर्गों ने ऐसे मौसम में घूमने में भी परहेज किया। यही हाल रविवार की सुबह भी रहा। दमा और दिल के मरीजों ने ऐसे मौसम में घर के भीतर ही कैद रहे। मौसम विभाग के अनुसार ऐसे मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह का मौसम अभी बने रहने के आसार बन रहे हैं। इसके चलते आसमान में काले बादल छाए रहेेंगे। जिससे सूरज के दर्शन होने मुश्किल होंगे। वहीं शनिवार को हवा की रफ्तार भी 17 किमी प्रति घंटा रही। यह आमदिनों की अपेक्षा तीन गुना अधिक थी। सूरज न निकलने के कारण हवा में भी ठंडक और नमी महसूस की जा रही थी। ठंड़ी हवा ने वातावरण को और सर्द कर दिया। इससे बढ़ रहा स्माॅग भी कम हो गया।

यह भी पढ़ेंः विपक्षी पार्टी के नेताआें ने कहा- 2019 में जनता एेसे करेगी भाजपा से हिसाब-किताब, कब तक धोखा देगी योगी सरकार

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सूरज न निकलने और आसमान में काले बादलों का डेरा होने के कारण तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो तापमान अन्य समान्य दिनों में 32 और 35 डिग्री के बीच होता था। शनिवार को उसमें पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

चिकित्सकों की सलाह ऐसे मौसम में बचें

चिकित्सों ने ऐसे मौसम में लोगों को बचने की सलाह दी है। डा. संदीप गर्ग के अनुसार दिल के मरीजों और सांस के मरीजों को ऐसे मौसम ये बचना चाहिए। वहीं इस मौसम में वायरल का संक्रमण भी होता है। इसलिए थोड़ा भी स्वास्थ्य में बदलाव महसूस करें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग