1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन बच्चे गायब करने के शक में भीड़ ने महिला को पीटा, फिर कई घंटे बाद आयी ऐसी खबर कि हर कोई रह गया सन्न

खास बातें मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हुई घटना पुलिस पर पथराव, फिर महिला को छुड़ाया सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मामला शांत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Aug 2019, 12:47 PM IST

meerut

मेरठ। बच्चा चोरी की अफवाह के बीच मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र से तीन बच्चे गायब हो गए। बच्चों के गायब होने की खबर तारापुरी में फैलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। बच्चों को तलाशने के लिए परिजनों और मोहल्लेवासियों की टोली निकल पड़ी। इसी बीच एक महिला भीड़ के हत्थे चढ़ गई, जिसे बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने मुश्किल से महिला को भीड़ के चंगुल से बचाया।

यह भी पढ़ेंः गुस्साए व्यापारियों ने इन अफसरों को कह दिया 'बदमाश’, जानिए ये पूरा मामला

भीड़ से छुड़ाने में किया लाठीचार्ज

भीड़ का आरोप था कि महिला ने ही तीनों बच्चों को चोरी किया है। महिला को भीड़ से छुटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस महिला को थाने ले गई। वहीं पुलिस ने भीड़ की वीडियो भी बना ली, जिसके आधार पर हमलावरों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं देर शाम बच्चे सोना गार्डन से बरामद हो गए।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जनपद में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को लेकर एसएसपी ने कहा- अब इनकी खैर नहीं

यह है पूरा मामला

पूठा निवासी रुखसाना अपने सात साल के बेटे अब्दुल रहमान के साथ अपने भाई फिरासत के घर शौकत कालोनी आई थी। मंगलवार शाम को अब्दुल रहमान और फिरासत की चार साल की बेटी फरीन व एक अन्य बच्चा पड़ोस के किशोर के साथ लापता हो गए थे। तीनों के परिजन बच्चों को तलाश करते हुए श्यामनगर पहुंच गए। यहां पर भीड़ एक महिला को बंधक बनाकर पीट रही थी। महिला पर आरोप था कि उसने मुंशी शकील के घर में घुसकर उसकी मां की आंखों में मिर्च डालकर हजारों की नकदी, गहने अलमारी से चोरी कर लिए। शोर मचने पर भीड़ ने महिला को पकड़ लिया। वहीं तीनों बच्चों के परिजनों ने भी इसी महिला पर बच्चा चोरी करने के आरोप लगाए। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस महिला के साथ एक और महिला थी। जिसके पास दो छोटे बच्चे थे। वह उन्हें लेकर भाग गई।

यह भी पढ़ेंः मंडी से पहले पुलिस ने रोकी ट्रैक्टर-ट्राली, तिरपाल उठाकर देखा तो सब रह गए दंग

घूमने गए थे तीनों बच्चे

भीड़ ने पुलिस से खींचतान कर महिला को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके जबाव में पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। पुलिस महिला को थाने ले गई और पूछताछ की। वहीं सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर तीनों बच्चे अकेले ही जाते दिखाई दिए। इसके बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई। तीनों बच्चे देर शाम सोना गार्डन के पास से बरामद हो गए। बच्चों ने पूछताछ में बताया कि बड़े भाई ने हाथ पकड़कर घूमने चलने के लिए कहा था। इन्हीं दोनों के साथ लड़की भी घूमने के लिए निकल गई थी। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश