26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कॉन्स्टेबल कप्तान से बोली, सर सिपाही मुझको भेजता है यह, देखकर दंग रह गए एसएसपी

सिपाही की मैसेज भेजने वाली हरकतों के कारण महिला कॉन्स्टेबल की शादी पहुंची टूटने के कगार पर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 13 Nov 2018, 7:27 PM IST

Meerut

महिला कॉन्स्टेबल कप्तान से बोली, सर सिपाही मुझको भेजता है यह, देखकर दंग रह गए एसएसपी

मेरठ. योगीराज में आम महिलाओं की जो हालत है, वह किसी से छुपी नहीं है। जो महिलाएं खुद खाकी में हैं, अब वह भी प्रताड़ना की शिकार हो रही है। खुद एक महिला कास्टेबल ने अपने ही महकमे के एक सिपाही पर ऐसा आरोप लगाया कि मेरठ एसएसपी भी सुनकर दंग रह गए। मेरठ एसएसपी ने महिला कॉन्स्टेबल के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। जिस पुलिसकर्मी के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, वह मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना में तैनात हैं और महिला नोएडा में तैनात हैं। महिला कॉस्टेबल ने मेरठ में तैनात इस सिपाही पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला कॉस्टेबल का आरोप है कि सिपाही की मैसेज भेजने वाली हरकतों के कारण अब उसकी शादी भी टूटने के कगार पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- खाने गए थे दावात पर मिली गोलियां, पूरी खबर पढ़कर दंग रह जाएंगे कि ऐसा भी होता है

महिला कांस्टेबल ने दिल्ली गेट थाने में तैनात एक कास्टेबल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सिपाही प्रतिदिन उसको रात में मैसेज भेजता है। ये मैसेज अश्लील होते हैं, जिन्हें पढने या देखने में भी शर्म आती है। महिला कांस्टेबल ने एसएसपी को बताया कि उसने खुद सिपाही से ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानता। सिपाही की इन्हीं हरकतों के कारण उसकी शादी टूटने के कगार पर पहुंच चुकी है। महिला कांस्टेबल ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने इसकी जांच एसपी ट्रैफिक को करने को दी है।

यह भी पढ़ें- नाम बदलो मुहिम में अब यह पार्टी भी हुई शामिल, यूपी के इस शहर का नाम बदलने की उठाई मांग

नोएडा में तैनात महिला कांस्टेबल बुधवार की दोपहर एसएसपी से मिली। महिला कांस्टेबल के अनुसार आरोपी सिपाही से करीब छह माह पूर्व उसकी शादी तय हुई थी। लेकिन सिपाही का चाल-चलन ठीक न होने के कारण उसका रिश्ता टूट गया था। इसके बाद उसके परिजनों ने दूसरा रिश्ता कर दिया। लेकिन आरोपी सिपाही अब भी उसको अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता है। महिला का कहना है कि रिश्ता होने के दौरान वे दोनों एक-दूसरे से बात करते थे। सिपाही रिश्ता टूटने के बाद भी फोनऔर मिस कॉल करता है। वह बात करने के लिए विवश करता है। महिला ने कहा कि वह यह मैसेज उसके अलावा उसके होने वाले पति को भी भेजता है। सिपाही की इस तरह की हरकतों से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। एसएसपी ने इस प्रकरण में एसपी ट्रैफिक से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार का कहना है कि सिपाही के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग