31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की एक मोबाइल काॅल से फंस गया बुजुर्ग, बात वीडियो वायरल करने तक पहुंच गर्इ, देखें वीडियो

परेशान बुजुर्ग ने पुलिस से की शिकायत, दो पकड़े गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Mar 2019, 12:50 PM IST

meerut

महिला की एक मोबाइल काॅल से फंस गया बुजुर्ग, बात वीडियो वायरल करने तक पहुंच गर्इ...

मेरठ। परतापुर के एक बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसा लिया गया। बुजुर्ग के मुताबिक उसके मोबाइल नंबर पर एक काॅल आई, जिसमें एक महिला बोल रही थी। महिला ने बुजुर्ग से जानकारी लेनी शुरू कर दी। इसके बाद महिला उसको दिन में दो-तीन बार फोन करती। बुजुर्ग के मुताबिक वह भी महिला की बातों में आ गया। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग से मिलने की इच्छा जताई।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: स्कूल में परीक्षा देने आयी छात्रा के साथ मनचलों ने की बदसलूकी, वीडियो देखकर आपका खून खौल जाएगा

बुजुर्ग महिला की बातों में आ गया और वह महिला से मिलने को तैयार हुआ। महिला ने उसे हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया। बुजुर्ग ने पहले महिला के साथ खाना खाया। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। बुजुर्ग का अारोप है कि महिला की इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया। बुजुर्ग जब अपने घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर फोन आया और उसको धमकी दी गई कि अगर 50 हजार रूपये नहीं दिए गए तो वह वीडियो वायरल कर दी जाएगी। बुजुर्ग के अनुसार उसको कई दिन से फोन कर परेशान किया जाता रहा। अंत में उसने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। थाना परतापुर क्षेत्र निवासी बुजुर्ग खेतीबाड़ी के साथ व्यापार भी करते हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन जब वह अपने घर पर बैठे थे। तभी उनके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया जो कि अपना नाम शोभा बता रही थी। बुजुर्ग के मुताबिक शोभा ने उसको अपनी बातों में फंसा लिया। शोभा ने उसको बाईपास स्थित बिग बाइट रेस्टोरेंट पर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। महिला के साथ एक और व्यक्ति था जो कि अपने को पत्रकार बता रहा था। इस व्यक्ति का नाम धमेंद्र निवासी खेड़ी है। धमेंद्र ने महिला के साथ बुजुर्ग की वीडियो बनाई और फिर बुजुर्ग को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ेंः होली पर दो जिगरी दोस्तों ने पहले आपस में रंग लगाया, फिर एक ने किया एेसा काम कि मच गया कोहराम

बुजुर्ग ने जब अपने बुजुर्ग होने का हवाला दिया तो मामला 30 हजार तक आ गया। राजपाल ने यह बात थाना पुलिस को बता दी। जिस पर थाना पुलिस की योजना के अनुसार बुजुर्ग ने शनिवार को फुटबाल चाैराहे पर धर्मेंद्र को बुलाया। बुजुर्ग जब धमेंद्र को 12 हजार रूपये दे रहा था तभी पुलिस ने धर्मेंद्र को पकड़ लिया। धर्मेंद्र के साथ एक और युवक था उसका नाम अमित था वह फरार हो गया। वहीं पुलिस उस महिला का भी पता लगा रही है। जिसने बुजुर्ग के साथ अश्लील हरकतें की थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश