मेरठ. लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच में बवाल हो गया। यहां दोनों के बीच में जमकर मारपीट हुई और फायरिंग के दौरान भगदड़ मच गई। बताया गया है कि कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सक डॉक्टर अजीत चौधरी को घेर लिया और उनपर बेल्ट, लाठीे डंडो व पंच से जानलेवा हमला किया। मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई है। इस मामले में पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं बवाल के बाद में मेडिकल कॉलेज परिसर में आरएएफ और पीएसी तैनात कर दी गई है।