8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योग गुरू रामदेव ने 2019 चुनाव में भाजपा के लिए कहा कि इसलिए कठिनार्इ आने वाली है, हनुमान पर उन्होंने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियाे

निजी कार्यक्रम में हैलीकाॅप्टर से पहुंचे बाबा रामदेव  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Dec 2018, 11:43 PM IST

meerut

योग गुरू रामदेव ने 2019 चुनाव में भाजपा के लिए कहा कि इसलिए कठिनार्इ आने वाली है, हनुमान पर उन्होंने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियाे

मेरठ। योगगुरू रामदेव अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं वह चाहे राजनीति का क्षेत्र हो या फिर कोई और। मेरठ एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे योग गुरू रामदेव ने एक व्यापारिक प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा को आगाह करते हुए कहा कि आगे आना वाला समय 2019 बहुत कठिनाई भरा है। तीन राज्यों में चुनाव में हुई भाजपा की हार के बाद से देश का राजनीति परिदृष्य बदला है।

यह भी पढ़ेंः इन राशियों के लिए शुभ रहेगा साल का आखिरी सप्ताह, देखें वीडियो

यह भी पढ़ेंः फायरब्रांड भाजपा विधायक के क्षेत्र में गांव से पलायन का मामला, सीएम से शिकायत करने पर भी नहीं हुर्इ कार्रवार्इ

हनुमान की कोर्इ जाति नहीं

2019 के चुनाव भाजपा के लिए काफी कठिनाई भरे होंगे। उन्होंने कहा कि अरे आपस में मिल बैठकर बात कर लो सुलह कर लो। लड़ाई से क्या हासिल होना है। उन्होेंने कहा कि 2019 के चुनाव का समय बहुत संघर्षपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को सभी जातियों को अपनाना चाहिए। स्वामी रामदेव मेरठ हैलीकाप्टर द्वारा पहुंचे। उनका हैलीकाप्टर मेरठ के पुलिस लाइन में उतरा। उस दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता थी। बाबा रामदेव के उतरते ही उनको कमांडो ने अपने घेरे में ले लिया। हैलीपैड पर पहुंचे आयोजकों को भी उनसे कामांडो ने सुरक्षा कारणों से नहीं मिलने दिया, लेकिन जब एक पुलिस अधिकारी ने हस्तक्षेप किया तो बाबा रामदेव के पास तक आयोजक पहुंचे और उन्होंने बाबा रामदेव का फूल मालाओं को पहनाकर स्वागत किया। बाबा रामदेव से हैलीपैड पर ही जब पूछा गया कि सब लोग हनुमान की जाति बता रहे हैं तो उन्होंने कहा नो कमेंट। बहुत कुरेदने पर उन्होंने कहा कि हनुमान की कोई जाति नहीं थी। वह भगवान थे। भगवान की भी कभी कोई जाति होती है? जब उनसे कहा कि राम भगवान तो क्षत्रिय थे तो उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने राम के भेष में क्षत्रिय के घर अवतार लिया।