मेरठ। सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही एेसे ही मनचलाें को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया था, यह स्क्वायड अब गायब है, कहीं भी नहीं दिखार्इ दे रहा। जनपद में बढ़ रही मनचलों की हरकताें से बेटियां परेशान हैं। मनचलाें की इन्हीं हरकतों के कारण मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बेटी ने खुद को आग लगा ली। लड़की के पिता ने थाना पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन खाकी ने इसकी कोई परवाह नहीं रही। पिछले दिनों कपसाढ़ की जातीय हिंसा में सरधना पुलिस सतर्क होती तो कपसाढ़ की जातीय हिंसा नहीं होती। गंभीर हालत मेें इस बेटी को मेरठ रेफर कर दिया गया है।