4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार बिजली चोरी के खिलाफ बड़े शहरों में चलाने जा रही ये बड़ा अभियान, ईमानदार उपभोक्ताओं से की ये अपील, देखें वीडियो

Highlights जल्द शुरू होने जा रहा है विशेष अभियान नए एमडी ने बिजली चोरों को दी ये चेतावनी बोले- लोगों को पूरी बिजली दिलाने का कर्तव्य  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Oct 2019, 5:52 PM IST

meerut

मेरठ। प्रदेश में बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए योगी सरकार बिजली चोरों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने जा रही है। इस तरह के आदेश सरकार ने विभागीय अफसरों को दिए हैं। सोमवार को पीवीवीएनएल के नए एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता भी यही बताई।

यह भी पढ़ेंः छात्र संघ चुनाव की उठी मांग, विश्वविद्यालय में हंगामा, सरकार पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

नए एमडी बंगारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और बिजली चोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी बड़े शहरों में हो रही है। सरकार बिजली चोरी पर लगाम लगाकर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना चाहती है, लेकिन बिजली चोर सरकार की इस कोशिश में आड़े आ रहे हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए वे पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार ईमानदार उपभोक्ताओं से भी बिजली चोरों के बारे में जानकारी देने की अपील करेगी।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: लकी ड्रा निकलने की बात कहकर पुलिस ने बुलाया थाने, थर्ड डिग्री देने का आरोप, युवक की मौत

इसके अलावा जिन क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक बिजली चोरी पाई जाएगी। उन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीवीवीएनएल के तमाम फीडरों पर कराई गई बिजली चोरी की जांच के बाद यह पता लगा कि बड़े शहरों में सबसे अधिक बिजली चोरी होती है। उन्होंने बताया कि अकेले मेरठ जिले के 30 फीडर ऐसे पाए गए हैं। जहां सर्वाधिक बिजली चोरी हो रही है। अधिकतम पारेषण क्षति वाले जनपदों में गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर आदि शामिल हैं। शामली, बागपत, जयप्रकाश नगर, संभल आदि अपेक्षाकृत छोटे शहरों में भी अच्छी-खासी बिजली चोरी की घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि बिजली चोरों के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है, उसे और सख्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता बिजली की आपूर्ति को 24 घंटे बहाल करना होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश