मेरठ। गन्ना जो कि हमेशा से पश्चिम की राजनीति का प्रमुख केंद्र रहा है। इस बार भी विपक्षियों के हाथ गन्ना मुद्दा न चला जाए, इसलिए भाजपा सरकार पूरे चौकन्ने होकर गन्ना मुद्दा और चीनी मिलों पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। यही कारण है कि जिन चीनी मिलों पर किसानों का पिछला बकाया था उस बकाया की भरपाई के लिए सरकार ने मिलों पर पूरा दबाव बनाया हुआ था।