31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी की पुलिस ने 60 घंटे के ‘आॅपरेशन क्लीन’ में इतने बदमाशों को गोली मारी, देखिए वीडियाे

पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ा बदमाश भागने की फिराक में था  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Nov 2018, 1:26 PM IST

meerut

योगी की पुलिस ने 60 घंटे के 'आॅपरेशन क्लीन' में इतने बदमाशों को गोली मारी, देखिए वीडियाे

मेरठ। मेरठ पुलिस की आक्रामक कार्यशैली के आगे अब अपराध जगत घुटने टेकने लगा है। खाकी ने अपराध जगत की कमर तोड़ने के लिए 'ऑपरेशन' क्लीन चलाया हुआ है। जिसके तहत बीते 60 घंटे के भीतर छह बदमाश खाकी की गोली का शिकार हो चुके हैं। छठा बदमाश दौराला के मछली गांव के पास खाकी की बुलेट का शिकार हुआ। जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है उसका नाम अक्षय यादव है और मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर दो का रहने वाला है। मेरठ में आज एक बार फिर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश अक्षय यादव के ऊपर कंकरखेड़ा थाना इलाके में हाल ही में हुई लूट और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस का चूका निशाना, 25 हजारी के पैर की बजाय यहां लगी गोली, देखें वीडियो

यह भी पढ़ेंः मेरठ में गिल्ली-डंडा खेलते समय हुआ कुछ एेसा बवाल कि सांप्रदायिक तनाव फैल गया, देखें वीडियो

चेकिंग के दौरान भागने की फिराक में था बदमाश

एसपी देहात ने बताया कि दौराला थाना इलाके के बाहरी इलाके में पुलिस को संदिग्धों के ठहरने की सूचना मिली थी। इलाके के मछरी गांव के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने के लिए पुलिस ने संकेत दिया। जिस पर बाइक सवार ने चेकिंग कर रही पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी बाइक सवार बदमाश पर जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह बाइक लेकर गिर पड़ा। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया साथ ही उसके जुड़े अन्य मामलों की भी छानबीन कर रही है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि घायल बदमाश शहर और देहात क्षेत्र में हुई कई वारदातों में शामिल रहा है। वह कंकरखेड़ा क्षेत्र में लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। वहीं पुलिस उसके फरार हुए अन्य साथियों के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश