मेरठ। मेरठ जिला अपराध के लिए तो बदनाम है ही साथ ही यहां पर जुआ और सट्टे का कारोबार भी फल-फूल रहा है। सट्टे और जुए का यह कारोबार प्रतिदिन लाखों रूपये इधर से उधर करता है। हैरानी की बात कि सट्टे और जुए का यह कारोबार योगीराज में मेरठ पुलिस की सरपरस्ती में चल रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस के पास इसका कोई जवाब नहीं मिल रहा है, लेकिन पुलिस की गर्दन फंसती देख एसपी सिटी ने इसकी जांच बैठाने की बात कही है।