25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी की खाकी ने नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में कर दिया ये बड़ा खेल, इसके बाद हो गया यह काम, देखें वीडियाे

पीड़िता के परिजनों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताआें के साथ एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन किया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Nov 2018, 9:56 PM IST

meerut

योगी की खाकी ने नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में कर दिया ये बड़ा खेल, इसके बाद हो गया ये काम, देखें वीडियाे

मेरठ। भाजपा राज में योगी की खाकी कब क्या कर दे। कुछ कहा नहीं जा सकता। ताजा मामला एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसकी दर्ज हुई रिपोर्ट में धाराओं से खेल करने का है। जिसमें पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस पर आरोप लगाए है कि उसने आरोपी को बचाने के लिए धाराओं में खेल कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः दरोगा ने फेसबुक पर की दोस्ती, शादी के बाद महिला ने उस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पूरा मामला है ये

आरोपी को जमानत मिलने पर आक्रोश

मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है। जहां पर कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में सांप्रदाय विशेष के आरोपी को जमानत मिलने के बाद बुधवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पर हंगामा करते हुए सीओ सिविल लाइन पर चार्ज शीट से दुष्कर्म की धारा काटने का आरोप लगाया। दरअसल, शास्त्रीनगर क्षेत्र की एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दीन मोहम्मद नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पीड़ितों ने दीन मोहम्मद और उसकी तथाकथित पत्नी पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन पुलिस ने धाराओं में खेल करते हुए हल्की धाराएं लगाई जिससे आरोपी को जमानत आसानी से मिल सके।

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस के परिवार रहते हैं एेसे सरकारी मकानों में कि कभी भी हो जाए कोर्इ हादसा, अफसरों को पता भी नहीं, देखें वीडियो

एसएसपी आफिस पर किया प्रदर्शन किया

इसकी जानकारी होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ कप्तान कार्यालय पहुंची पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि सीओ सिविल लाइन ने आरोपी से सांठगांठ करके उस पर लगी दुष्कर्म की धारा 376 हटा दी। आरोपी के खिलाफ धारा 354 क लगाकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। जिसके चलते उसे आसानी से जमानत मिल गई। वहीं, आरोपी की तथाकथित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी की पत्नी को पुलिस द्वारा संरक्षण देने के आरोप है। पीड़ितों ने इस प्रकरण में थाना पुलिस और सीओ की भूमिका की जांच कराने के साथ पूरी घटना की जांच किसी अन्य अधिकारी से कराए जाने की मांग की। इस बारे में जब सीओ सिविल लाइन राम अर्ज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष की गई है। आरोप मनगढ़ंत हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग