परिजनों ने पुलिस को रिंकू द्वारा आत्महत्या किए जाने बात लिखकर देते हुए किसी कार्रवार्इ से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक चार भाइयों में रिंकू तीसरे नंबर का था। उसके दो भाइयों और पिता की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है, हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन गांव में उसके प्रेम संबंधों की चर्चा है।