1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होमगार्ड जवान ने निकाली स्कूटी की चाबी तो युवक ने सरेआम जूते से धुन दिया

खास बातें गुस्साए युवक ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर पीटा होमगार्ड जवान सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रहा था सरेआम हुए इस वाकये से वहां मौजूद हर कोई स्तब्ध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Aug 2019, 1:36 PM IST

meerut

मेरठ। सड़क पर वाहन चालकों से वसूल को लेकर विवादों में घिरी खाकी को वाहनों की चेकिंग के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करना भारी पड़ गया। एक स्कूटी चालक को होमगार्ड जवान ने चेकिंग के नाम पर रोक लिया। स्कूटी सवार से होमगार्ड ने कागज मांगे। जिसे दिखाने से युवक ने मना कर दिया। होमगार्ड और स्कूटी सवार के बीच बहस होने लगी। इसी बीच होमगार्ड ने तैश में आकर स्कूटी सवार को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद तो स्कूटी सवार भी गुस्से में आ गया और उसने जूता उतारकर होमगार्ड पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। सड़क पर खाकी को इस तरह से पिटता देख लोग भी रुककर तमाशा देखने लगे। इसके बाद किसी ने होमगार्ड की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ेंः Mob Lynching: बच्चा चोरी का शोर मचाने के बाद भीड़ ने युवक को जमकर पीटा, हालत गंभीर

कागज नहीं दिखाने पर युवक को मारा

मामला मेरठ के हापुड चुंगी का है। जहां पर बरसात के कारण सड़क के दोनों ओर पानी भरा हुआ है। इसी हापुड़ चुंगी पर होमगार्ड जवान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के नाम पर वाहन चालकों की चेकिंग कर रहा था। वहां से एक स्कूटी चालक भी निकल रहा था। उसने स्कूटी चालक से कागज और डीएल की मांग की। जिसे दिखाने से स्कूटी चालक ने मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। होमगार्ड ने स्कूटी की चाबी निकालने की कोशिश की। युवक ने होमगार्ड की इस हरकत का विरोध किया तो होमगार्ड ने स्कूटी सवार को थप्पड़ जड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः शादी तय होने के बाद कई जोड़े ठहरे थे होटल में, जानिए पुलिस को छापेमारी और क्या मिला

युवक ने होमगार्ड को जमकर पीटा

इसके बाद स्कूटी सवार युवक ने अपना जूता निकाला और होमगार्ड के ऊपर टूट पड़ा। युवक की इस हरकत से होमगार्ड भी सकपका गया। उसको युवक से ये उम्मीद नहीं थी। युवक ने होमगार्ड को कई जूते रसीद कर दिए। राह चलते लोग भी यह देखकर दंग रह गए। लोगों ने इसकी वीडियो भी बनाई। इसके बारे में जब एसपी सिटी से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश