1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस चौकी के पास एक्सीडेंट होने के बाद युवक को पीटा, फिर कैंटर से कुचलकर मार डाला

खास बातें मेरठ केे बिजली बंबा रोड पर चौकी से 200 मीटर दूर हुई घटना मंगलवार की देर रात सवा 12 बजे की घटना, लोगों ने किया हंगामा कैंटर और टेंपों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में हुई थी कहासुनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Aug 2019, 12:06 PM IST

meerut

मेरठ। बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास हापुड़ रोड पर कैंटर और टेंपो के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कैंटर में मौजूद लोगों ने टेंपो में बैठे तीन युवकों में से एक की जमकर पिटाई की और उसकी कैंटर से कुचलकर हत्या कर दी। युवक के साथ अन्य दो युवक वहां से जान बचाकर भागे। इसके बाद युवक के परिजनों ने हंगामा किया, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी कैंटर को छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जनपद में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को लेकर एसएसपी ने कहा- अब इनकी खैर नहीं

पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर

मंगलवार की देर रात करीब सवा 12 बजे 30 वर्षीय सुहेल, अबरार और काले गांव बिजौली में सवारी छोड़कर लौट रहे थे। बिजली बंबा चौकी से करीब 200 मीटर दूर हापुड़ रोड पर टेंपो और कैंटर की आपस में टक्कर हो गई। इसमें टेंपों में सवार तीनों युवकों की कैंटर चालक व उसमें सवार लोगों के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने कैंटर पर पथराव शुरू कर दिया। इससे कैंटर का शीशा टूट गया। कैंटर में सवार लोगों ने इस पर युवक सुहेल को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसकेे बाद कैंटर चालक व अन्य लोगों ने सुहेल के उपर कैंटर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। यह देखने के बाद मृतक सुहेल के दो अन्य साथी अपनी जान बचाकर वहां से भागे। हत्या के बाद आरोपी भी कैंटर को छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ेंः इस नगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ पथराव, महिला पार्षदों ने नगरायुक्त पर फेंकी चूड़ियां

हत्या के बाद परिजनों का हंगामा

सुहेल केे दोनों साथियों ने वहां से भागकर अपने परिजनों को फोन किया। लिसाड़ी गेट से पहुंचे परिजनों ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास खड़े कैंटर में आग लगाने का प्रयास किया। सूचना के बाद काफी फोर्स मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे लोगों को आश्वासन देकर शांत किया।

यह भी पढ़ेंः गुस्साए व्यापारियों ने इन अफसरों को कह दिया 'बदमाश’, जानिए ये पूरा मामला

कोई मदद के लिए नहीं आया

सुहेल के साथ मारपीट और कैंटर से कुचलकर हत्या करने के बाद दोनों दोस्तों ने वहां से भागकर लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई भी रात के समय उनकी मदद को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने रात को करीब 15-20 मिनट तक मदद मांगी, लेकिन उनका चिल्लाना बेकार रहा। उसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को फोन किया और वे मौके पर पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश