31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की से बात करना इस शख्स को पड़ा महंगा, गोली उतार दी सीने में, र्इ-रिक्शा से शव भी दूर फेंक गए हत्यारे, देखें वीडियो

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की घटना पुलिस ने तीन युवकों को लिया हिरासत में दो युवकों का लड़की को लेकर था विवाद  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2019, 12:25 PM IST

meerut

लड़की से बात करना इस शख्स को पड़ा महंगा, गोली उतार दी सीने में, र्इ-रिक्शा से शव भी दूर फेंक गए हत्यारे

मेरठ। एक युवक को लड़की से बात करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। उसको फोन कर घर से बुलाया गया और फिर सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद भी हत्यारोपियों ने दुस्साहस दिखाते हुए युवक के शव को ई-रिक्शा में रखा और घटनास्थल से काफी दूर ले जाकर उसको फेंक दिया। गोली चलने और युवक की हत्या की खबर से महानगर में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: चुनाव में माहौल बिगाड़ने के लिए इनामी बदमाश सप्लार्इ कर रहे थे ये हथियार, पुलिस भी रह गर्इ दंग

घटना के बाद युवक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपियों ने बीते माह से ही हत्या की धमकी दे रखी थी। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। वारदात बीती रविवार की है। थाना लिसाड़ी गेट निवासी चमड़ा पैठ जाकिर कॉलोनी निवासी शाह आलम पुत्र इस्लामुद्दीन पिता के साथ कपड़े के व्यापार में हाथ बंटाने का काम करता था। इसके साथ ही वह पढ़ाई भी कर रहा था। पुलिस के अनुसार सद्दीकनगर निवासी उजेफा और शाह आलम के बीच विवाद हुआ। जिस पर उजेफा ने शाह आलम को धमकाया कि वह मोबाइल पर लड़की से बात करना बंद कर दे। नहीं तो अंजाम बुरा होगा। शाह आलम ने धमकी को नजरअंदाज किया और इसके बाद भी लड़की से बात की। इसके बाद धमकी देने वाले युवक उजेफा ने उसे फोन कर बाहर बुलाया। इस पर शाह आलम घर से स्कूटी लेकर चल दिया। सद्दीकनगर के पास उजेफा ने अपने तीन दोस्तों के साथ उसे रोक लिया। वहां शाह आलम के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उजेफा ने शाह आलम के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी।

VIDEO: चुनाव से पहले बढ़ गर्इ थी हथियारों की डिमांड, र्इंख के खेत से पकड़ने पर पुलिस अफसर भी रह गए हैरान

इसके बाद मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ शव को ई-रिक्शा में रखकर ले गया। कुछ दूरी पर जाकर खून से लथपथ शव को सड़क पर फेंक दिया। वारदात की सूचना पर मौके पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देर शाम पुलिस ने तीन लोगों को हत्या के आरोप में उठा लिया। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश