31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut Crime news: मेरठ के हस्तिनापुर में घर के आंगन मे सोते युवक की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम

Meerut Crime news: मेरठ के हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या से घर में कोहराम मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 20 Jun 2023, 10:11 AM IST

Crime news

पुलिस ने गुजराती गैंग को पकड़ा

Meerut Crime news: मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक को जिस समय गोली मारी गई उस दौरान वो घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। आज सुबह युवक का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की हत्या की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के बस्तोरा नारंग गांव की है। जहां सोमवार देर रात घर के आंगन में सोते हुए युवक मनजीत की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का पता परिजनों को आज तड़के चला। जब परिजनों ने युवक का शव घर के आंगन में खून से लथपथ देखा। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना हस्तिनापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक के पिता सुरेश ने बताया कि वो बस्तोरा नारंग गांव के निवासी हैं। सोमवार की देर रात गांव में उनका पुत्र मनजीत घर के आंगन में सो रहा था। रात में किसी समय उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में करीब चार पांच लोगों को भागते देखा। लेकिन वो डर के कारण कुछ बोले नहीं।

यह भी पढ़ें : Meerut News: सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल में रेड, आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ मिला मर्चेंट नेवी कर्मचारी

आज सुबह जब उठे तो बेटे मनजीत का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। मनजीत की हत्या की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटना के साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक परिजनों ने हत्या की तहरीर नहीं दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। सूत्रों के अनुसार युवक की हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश