मेरठ। मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने इंटर में पढ़ रहे किशोर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। छात्र की सनसनीखेज हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना गुरूवार देर रात थाना परतापुर क्षेत्र के घाट गांव की है। छात्र का नाम निकेत है और वह कक्षा 12 वीं में पढ़ार्इ कर रहा था। छात्र को एक गोली सिर में और तीन गोली कमर में लगी है। घटना से पहले उसके एक दोस्त की कॉल उसके मोबाइल फोन पर आई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। इसके बाद गोलियां से छलनी उसका शव गांव के ही दूसरे हिस्से में पड़ा मिला। घटनास्थल से ही कुछ दूरी पर पुलिस को 32 बोर के करीब एक दर्जन खोखे पड़े मिले हैं।