31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: प्रेमिका की शादी होने के बाद युवक पहुंच गया उसकी ससुराल, तनाव इतना बढ़ा कि पंचायत बुलानी पड़ी

दूसरे संप्रदाय के प्रेमी आैर उसके साथी के साथ मारपीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Mar 2019, 11:49 AM IST

meerut

VIDEO: प्रेमिका की शादी होने के बाद युवक पहुंच गया उसकी ससुराल, तनाव इतना बढ़ा कि पंचायत बुलानी पड़ी

मेरठ। जिले के थाना दौराला क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। गांव में बुलाई गई पंचायत में दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई करने के बाद सांप्रदायिक बवाल की अफवाह फैली और मौके पर थाना पुलिस के साथ ही पीएसी भी पहुंच गई। दौराला थाना क्षेत्रांतर्गत गांव में एक युवती का विवाह उसके परिजनों ने कर दिया था। इसके बाद से युवती का प्रेमी जो कि दूसरे संप्रदाय से है, वह युवती की ससुराल तक जा पहुंचा।

यह भी पढ़ेंः युवक की हत्या के बाद गुर्जर आैर दलित समुदाय आमने-सामने, तनाव बढ़ने से फोर्स तैनात, देखें वीडियो

इतना ही नहीं युवक ने युवती के पति को उसके अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिए। जिसके बाद युवती के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष में टकराव हो गया। विवाहिता को उसके ससुराल वाले मायके छोड़ने आए। इस बात को लेकर पंचायत बैठी। गांव में ही सोमवार को पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। पंचायत में आरोपी युवक को भी बुलाया गया था। विवाद बढ़ने पर युवती के परिजनों ने आरोपी युवक और उसके साथी को जमकर पीटा। मामला दो पक्षों का होने के कारण माहौल गरमा गया। दौराला क्षेत्र के गांव की एक युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। युवती के प्रेमी ने शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसने बदला लेने के लिए युवती के पति को अपनी और प्रेमिका की कुछ वीडियो और फोटो व्हाट्सएप पर भेज दीं।

यह भी पढ़ेंः अस्पताल में तीन कम्पाउंडरों ने महिला मरीज के साथ किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

इससे युवती के ससुराल में विवाद हो गया। जिसके बाद ससुराल पक्ष युवती को उसके मायके में छोड़ने के लिए आया, लेकिन गांव के बुजुर्ग लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाई। पंचायत में आरोपी युवक को भी बुलाया गया। सोमवार को सुबह पंचायत बैठी। पंचायत ने निर्णय लिया कि युवती की शादी में जो भी खर्चा हुआ है। उसको आरोपी युवक देगा और युवती को अपने साथ ले जाएगा। आरोपी युवक ने इस बात का विरोध किया तो मामला बिगड़ गया। आरोपी और उसके साथी को युवती के परिजनों और बिरादरी के लोगों ने जमकर पीटा। गांव में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर थाना पुलिस और पीएसी पहुंच गई। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों पक्ष आपस में समझौता का प्रयास कर रहे हैं। अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। वहीं मारपीट में घायल युवती के प्रेमी और उसके दोस्त को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश