1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: स्कूल में परीक्षा देने आयी छात्रा के साथ मनचलों ने की बदसलूकी की, वीडियो देखकर आपका खून खौल जाएगा

बदसलूकी का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया, पुलिस जुटी जांच में, मेरठ के किठौर की घटना  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Mar 2019, 12:53 PM IST

meerut

VIDEO: स्कूल में परीक्षा देने आयी छात्रा के साथ मनचलों ने की बदसलूकी की, वीडियो देखकर आपका खून खौल जाएगा

मेरठ। भाजपा के राज में बेटियां कितनी महफूज हैं। आप इस वीडियो को देखकर खुद ही समझ जाएंगे। ये वीडियो मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के किठौर कस्बे का है। किठौर कस्बे में बेखौफ मनचलों ने मासूम स्कूली छात्रा के पकड़कर जबरदस्ती की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इन बेखौफ मनचलों को ऐसी हरकत करते हुए पुलिस का जरा भी डर नहीं दिखाई दिया। मेरठ में यह कोई पहली घटना नहीं है।

यह भी देखेंः VIDEO: 'साहब, मैंने उसके लिए अपने पति को छोड़ दिया और वह मेरे साथ करता था ऐसा काम'

इससे पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही है। जिस छात्रा के साथ जबरदस्ती की गई उस समय वह स्कूल में परीक्षा देने जा रही थी। मनचलों ने उसे पकड़ा और बेखौफ स्कूल परिसर में छात्रा को घेरकर छेड़छाड़ और बदसलूकी करते हुए उसे डराया-धमकाया। मनचलों ने उसका अपहरण करने की भी धमकी दी। रूह कंपा देने वाली इस वारदात का बदमाशों के साथियों में से एक ने वीडियो बनाया और इसे वायरल भी कर दिया। बेहद कम उम्र की छात्रा पूरी हिम्मत के साथ इन वहशी दरिंदों से जूझती रही और उसका दोस्त वीडियो बनाता रहा। मासूम छात्रा दरिंदों से खुद को छुड़ाने का प्रयास करती रही।

यह भी पढ़ेंः होली की रात मंदिर के पुजारी की हत्या, इस हाल में मिला शव तो फैल गर्इ सनसनी, देखें वीडियो

छात्रा किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागी तो उसका पर्स भी छूटकर गिर गया, लेकिन भयभीत छात्रा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भागती हुई छात्रा को मनचलों ने पीछे से धमकाया कि उन्होंने उसका वीडियो बना लिया है। वे उसको वायरल कर देंगे। इस बारे में जब एसपी देहात अविनाश पांडे से बात की गई तो उनका कहना है कि लड़की की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। बताते चलें कि किठौर थाना क्षेत्र में ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी किशोरियों और महिलाओं के साथ अराजक किस्म के युवाओं ने हरकतें की हैं। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। वहीं बताया जा रहा है कि यह वीडियो किठौर स्थित कन्या पाठशाला का है। जहां पर लड़की पढ़ती है। सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी सुरक्षा के बाद भी कन्याओं के स्कूल में ये अराजक तत्व घुस कैसे जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश