
ऋषिकेश गंगा में डूबे यूट्यूबर सुनील सैनी (फाइल फोटो)
ऋषिकेश में नीम बीच से सटे पांडव पत्थर के पास गंगा में नहाते समय डूबे यूट्यूबर सुनील का शव घर देर शाम घर पहुंच गया। यूट्यूबर का शव एसडीआरएफ ने ऋषिकेश के पशुलोक बैराज से 8 दिन बाद बरामद किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
एसडीआरएफ के मुताबिक 21 दिसंबर को नीम बीच से सटे पांडव पुत्र के पास तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान मेरठ निवासी यूट्यूबर सुनील सैनी पुत्र सुरेश सैनी नहाते समय गंगा में डूब गया।
यह भी पढ़ें : कोरोना से 5 साल के बच्चे की मौत, पहली रिपोर्ट में पॉजिटिव, दूसरे-तीसरे में Negative फिर भी नहीं बची जान
उसके बाद से एसडीआरएफ लगातार यूट्यूबर सुनील की तलाश कर रही थी। परिजन भी ऋषिकेश पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार को पशुलोक बैराज में शव के दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान सुनील सैनी के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि सुनील सर्वाइवल नील के नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था। सुनील फ्रीलांस फोटोग्राफर था। ऋषिकेश में वह योगा से संबंधित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। बता दें कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों और तटों पर आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं होती रहती हैं। आज यूट्यूबर सुनील के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published on:
30 Dec 2022 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
