7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां विन्ध्यवासिनी की तस्वीर देखकर उलझन में पड़े फ्रांस के राष्ट्रपति, तो PM मोदी ने समझाया

मिर्जापुर में फ्रांस के राष्ट्रपति को भेंट की गयी मां विन्ध्यवासिनी की तस्वीर और चुनरी तो उलझन में पड़े मैक्रों।

2 min read
Google source verification
French President Emmanuel Macron

मिर्ज़ापुर. छानबे ब्लाक के दादर कला में सोलर प्लांट के उद्घाटन के लिए पहुचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्टपति इमैनुअल मैक्रोन को हेलीपैड पर मां विंध्यवासनी कि फ़ोटो और चुनरी भेंट कि गयी।

French President Emmanuel Macron

नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने फ्रेंच राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मां विंध्यवासनी कि फ़ोटो और चुनरी भेट किया। इसके बाद वह फ्रांस के राष्टपति को मां विंध्यवासनी कि फ़ोटो और चुनरी भेंट किया। जिस पर कुछ देर तक राष्ट्रपति फ़ोटो को हाथ मे लेकर बड़े ध्यान से देखते रहे।  

French President Emmanuel Macron

उनके कौतूहल को समझकर पास खड़े प्रधानमंत्री ने उन्हें विंध्यचाल के बारे में समझाया कि पावर (शक्ति) कि देवी हैं जो पूरी दुनिया मे प्रसिद्ध है। जिसपर राष्ट्रपति सर हिलाते नजर आए। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा का कहना है कि यह सौभाग्य कि बात है कि पीएम और राष्ट्रपति एक साथ यहां आए है।

French President Emmanuel Macron

जब उन्होंने विंध्यवासनी देवी कि फोटो दी तो पहले राष्ट्रपति उस फोटो को बड़े ध्यान से देखकर समझने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद खुद प्रधानमंत्री ने उन्हें तस्वीर के बारे में जानकारी दिया।

French President Emmanuel Macron

इसी तरह से भेट कि गयी चुनरी भी काफी देर तक राष्टपति अपने गले मे पहने रहे। बता दें कि मौजूद अतिथियों को भेट करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर फ्रेम कि हुई विंध्यवासनी देवी कि फ़ोटो मंगवाई गयी थी।