
नवरात्र 2021 : विंध्याचल में दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, उमड़ा भक्तों का सैलाब
मिर्ज़ापुर. Maa Brahmacharini विंध्याचल में स्थित प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा हो रही है। देशभर से भक्त दर्शन-पूजन के लिए माँ विंध्यवासिनी के दरबार मे पहुंच रहे है। हालांकि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन सुबह भीड़ का दबाव कुछ कम देखा गया। भक्त मां के जयकारे के साथ दर्शन पूजन कर रहे है।
बैरिकेडिंग लगाई गई :- विंध्याचल में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र का आज दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हो रही है। भक्त नवरात्र के दूसरे दिन मां विंध्यवासिनी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना करते है। विंध्याचल में नारियल फूल लेकर भक्त लगातार मां के जयकारे के साथ मंदिर में मां के दर्शन के लिए की बढ़ रहे है। इस बार नवरात्र मेले को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से खाली की गयी जमीनों पर बैरिकेडिंग लगाकर लाइन के साथ दर्शन पूजन की व्यवस्था की गई है।
वीडियोग्राफी फोटोग्राफी प्रतिबंधित :- नवरात्र मेला का निरीक्षण करने पहुंचे विंध्याचल मंडल कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा ने कहाकि, मंदिर के निकास द्वार से प्रवेश और चरण स्पर्श गर्भ गृह में वीडियोग्राफी फोटोग्राफी प्रतिबंधित है। दर्शनार्थियो के सुविधा के लिए इसका पालन करना अनिवार्य है।कमिश्नर के सख्त रुख के बाद विंध्य पंडा समाज ने प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट :- सुरेश सिंह
Published on:
08 Oct 2021 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
