19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दो के खिलाफ मुकदमा

सीएम योगी पर एक आरोपी पहले भी कर चुका है आपत्तिजनक पोस्ट

2 min read
Google source verification
फेसबुक पर देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दो के खिलाफ मुकदमा

फेसबुक पर देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दो के खिलाफ मुकदमा

मिर्ज़ापुर. फेसबुक पर हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में हिन्दू युवा वाहिनी के विरोध के बाद दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जिले की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इन दोनों आरोपोयों में से एक ने पूर्व में भी सीएम योगी आदित्यनाथ का विवादित पोस्ट शेयर किया था।

कछवा थाना क्षेत्र में हिन्दू देवी देवताओं पर फेसबुक पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने के बाद नाराज हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के एकत्र होने और विरोध कि सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सक्रिय हुई स्थानिय पुलिस ने हिन्दू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी शिवम मोदनवाल की तहरीर पर कछवा बाजार के ही दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है।

थाने में दिए गए तहरीर में शिवम मोदनवाल ने कछवा बाजार के रहने वाले बबलू राइन व सुनील कुमार पर आरोप लगाया कि दोनों ने फेसबुक पर हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्ति जनक पोस्ट अपलोड कर उसे शेयर किया था। जिसकी वजह से उनकी और समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। पुलिस ने बबलू राइन पुत्र पुत्र बुधन राइन, सुनील पुत्र जोखन राम पर आईपीसी कि धारा 153A, 295A, 505 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों कि तलाश की जा रही है। जल्द ही उन पर कार्रवाई होगी। बता दें कि बबलू राइन ने इससे पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ की विवादित फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में आरोपी रहा है। उस समय भी उस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी दोनों युवक राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते है। इसमें से एक आरोपी सुनील तो बसपा के बेड़े नेता का पुत्र बताया जा रहा है।

By- सुरेश सिंह