6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौकीदार की गोली मारकर हत्या, बरामदे में मिला शव

गोली मार कर हत्या कि गयी, पुलिस ने गोली मारने कि बात से किया इनकार  

2 min read
Google source verification
Murder

हत्या

मिर्ज़ापुर. मड़िहान थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञानं केंद्र तिसुही में चौकीदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना कृषि विज्ञानं केंद्र तिसुही में शुक्रवार की रात कार्यालय के बरामदे में चारपाई पर सोये चौकीदार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार्यालय में घुसकर हत्यारे आलमारी में रखी फाइलों को खंगालकर लूट दिखाने कि कोशिश की गई है। बरामदे में खड़ी बिभागीय मार्शल गाड़ी का शीशा तोड़कर हत्यारे आराम से पीछे नहर की तरफ निकल गए। किसी को कानों कान खबर तक नही लगी। सुबह बरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर महेश पाल सिंह की लिखित सूचना पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत करते हुए मड़िहान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मौके पर जांच के लिए पहुची डागस्क्वायड और क्राइम ब्रांच कि टीम ने धटना स्थल पर जांच कर सभी पहलुओं पर छानबीन किया। बतादे कि कटघरा कुमारगंज फैजाबाद जनपद निवासी 55 वर्षीय शिवप्रसाद यादव की चौकीदार पद पर नियुक्ति सन्2007 में कृषि विज्ञानं केंद्र सोनभद्र फसल अनुसन्धान केंद्र तिसुही में हुआ था।वह तभी से फैजाबाद की शाखा तिसुही में रहता था। दो चौकीदारों में मृतक की ड्यूटी दिन में दूसरे चौकीदार केदार की रात में ड्यूटी रहती थी। दो दिन पूर्व केदार छुट्टी पर घर गया था। इसलिए रात में भी मृतक ड्यूटी पर था। बताया जाता है कि घटना स्थल से दूर आवास से भोजन करने के बाद कार्यालय के बरामदे की नीचे चारपाई पर सो गया। सुबह उसका शव मिला।

जांच के दौरान पुलिस को कार्यालय के किचन में चार रोटी सब्जी भी मिला। खाना किसके लिए रखा था इसका खुलासा समाचार लिखे जाने तक नही हो पाया था।मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। वहीं मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि मृतक व्यक्ति के सिर पर चोट का निशान है। फिलहाल गोली मारी गयी है या नही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। मृतक की नही मिली मोबाईल चौकीदार की हत्या करने के बाद हत्यारे राज छिपाने की कोशिश में मृतक की मोबाईल भी साथ लेते गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि मोबाईल से हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस को आसान होगा। यदि मोबाईल पुलिस के हाथ लगती है तो घटना जल्द ही खुल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग