25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / एवरेस्ट फतह करने के लिए महाराष्ट्र के 10 आदिवासी लड़के-लड़कियां तैयार, सीएम फड़णवीस ने दी शुभकामनाएं

एवरेस्ट फतह करने के लिए महाराष्ट्र के 10 आदिवासी लड़के-लड़कियां तैयार, सीएम फड़णवीस ने दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के 10 आदिवासी लड़कों और लड़कियों ने नेपाल में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माऊंट एवरेस्ट को फतह करने की योजना बनाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 10 Apr 2018, 9:48 PM IST

mount Everest

नई दिल्ली । एक प्रचलित कहावत है "मंजिलें उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उडान होती है"। संभवत: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में आदिवासी लड़कों और लड़कियों ने कुछ इसी जज्बे और जोश को दिखाया है। इन आदिवासी लड़कों और लड़कियों ने नेपाल में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माऊंट एवरेस्ट को फतह करने की योजना बनाई है। इनमें से चंद्रपुर के बोरडा, देवाडा और जीवती क्षेत्र में आश्रम स्कूलों की तीन लड़कियां शामिल हैं। ये लड़कियां जोखिम भरे काम से पहले कठिन प्रशिक्षण से गुजरी हैं। सबसे खास बात यह है कि इन लड़कों और लड़कियों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है। ये लड़क

दल में कौन-कौन शामिल हैं

आपको बता दें कि माऊंट एवरेस्ट को फतह करने वाले दल में तीन लड़किायां - मनीषा धुवरे, इंदू कन्नाके व छाया अत्राम शांमिल हैं, जबकि अन्य सदस्यों में प्रमेश अले, उमाकांत मादवी, अक्षय अत्राम, शुभम पेंडोर, कविदास काटमोडे, विकास सोयम और आकाश माडवी शामिल हैं।

नेपाल का शेरपा बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड, 22वीं बार एवरेस्ट फतह के लिए तैयार

बुधवार को भरेंगे नेपाल के लिए उड़ान

गौरतलब है कि यह दल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने के लिए 60 दिवसीय दौरे पर बुधवार को मुंबई से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए उड़ान भरेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सवरा और आदिवासी विकास विभाग की मुख्य सचिव मनीषा वर्मा ने इनसे मुलाकात की और एवरेस्ट फतह की शुभकामनाएं देकर गर्मजोशी से उन्हें विदा किया।

दंगल गर्ल गीता से प्रभावित हुईं ये आदिवासी लड़कियां, देश के लिए तीरंदाजी में बहा रहीं पसीना

'मिशन शौर्य 2018' के तहत हुआ है चुनाव

मुख्य सचिव मनीषा वर्मा ने बताया कि "सभी युवाओं को आदिवासी विकास विभाग के 'मिशन शौर्य 2018' के तहत चुना गया है। इस मिशन का लक्ष्य साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, आदिवासी युवाओं की प्रगति के लिए उनमें आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना बढ़ाना है।" आपको बता दें कि एवरेस्ट फतह के इस मिशन में इस दल के साथ 15 स्थानीय शेरपा, एक विशेषज्ञ डॉक्टर, सहायक दल के सदस्य होंगे और प्रबंधक सह प्रशिक्षक विमला नेगी देवास्कर होंगी।