10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई-पुणे हाइवे पर खिसकी चट्टान, तीन घंटे तक टैफ्रिक जाम

मुंबई में भारी बारिश के चलते सोमवार को चट्टान मुंबई-पुणे हाइवे पर खिसक गई जिससे घंटों तक ट्रैफ्रिक जाम रहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Jun 2015, 7:07 PM IST

Mumbai-Pune Highway

Mumbai-Pune Highway

पुणे।
मुंबई में भारी बारिश के चलते सोमवार को भूस्खलन के कारण एक बाहरी भरकम चट्टान
मुंबई-पुणे हाइवे पर खिसक गई जिससे घंटों तक ट्रैफ्रिक जाम रहा। रिपोर्ट के अनुसार,
सुबह 10 बजे खंडाला के पास प्रसिद्ध हिल स्टेशन के पास भूस्खलन से हाइवे जाम हो
गया। अधिकारियों जाम के मद्देजनर हाइवे के ट्रैफ्रिक को पुराने मुंबई-पुणे मार्ग पर
डायवर्ट किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर आई चट्टान के मलबे को कुछ हद
तक हटाया गया, जिसके बाद गाडियों के आने-जाने का रास्ता बना। पूरा मलबा हटाने में
और वक्‍त लग गया, जिसके बाद ट्रैफिक नॉर्मल हुआ।

मानसून आने के कारण पिछले
24 घंटों में पुणे और पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार,
रविवार रात 8.30 तक पुणे में 34.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। पश्चिम महाराष्ट्र के
कोल्हापुर, सतारा और सांगली जिलों से मिली रिपोर्ट में मानसून देर आया लेकिन
भारी-भरकम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा, शहर के चार बांधों में
वरसगांव, पनसेट, पावना और खड़कवासला में एकत्रित हुए जल से अच्छा वर्षा दर्ज की
गई।

मध्य रेवले के अधिकारियों ने भारी बारिश के चलते कुछ ट्रेनों के समय में
परिवर्तन किया। जबकि पुणे और मुंबई के चलने वाली गाडियों को बारिश के चलते रद्द कर
दिया गया।