मौके पर मौजूद मुंगेर एसपी गौरव मंगला ने बताया कि बच्ची को बाहर निकालने में अभी भी लगभग 24 घंटे का समय और लग सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि बोरवेल के पास ही एक और 50 फीट का गड्ढा खोदा जो रहा है, जिसके लिए सेना के जवानों की भी मदद ली जा रही है। बच्ची को बराबर सांस आती रहे, इसके लिए पाइप से बच्ची को आॅक्सीजन देने की कोशिस की जा रही है।