21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

71 वर्षीय सिख पर हमले के आरोपी ने दिखाई अश्लील हरकत, कोर्ट में मीडिया के समाने हंस रहा था

कोर्ट में पेशी के दौरान टायरोन मैकएलिस्टर हंस रहा था,उसे कोई पछतावा नही था।

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Aug 12, 2018

america

71 वर्षीय सिख पर हमले के आरोपी ने कोर्ट में दिखाई मिडिल फिंगर

न्यूयॉर्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में 71 वर्षीय सिख पर हुए हमले में आरोपी पुलिस प्रमुख का बेटा पेशी के दौरान हंस रहा था। इस दौरान टायरोन मैकएलिस्टर ने अश्लील इशारे भी किए। साहिब सिंह नट पर छह अगस्त को हमला किया गया था। मैकलिस्टर ने जब अदालत में प्रवेश किया तो उसने अपनी मिडिल फिंगर कैमरामैन को दिखाई। उसने ये दो बार ये हरकत की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। इस दौरान वह बिल्कुल भी घबराया नहीं था बल्कि हंस रहा था।

कैलिफोर्निया: पुलिस चीफ के बेटे ने की थी सिख बुजुर्ग की पिटाई, फेसबुक पोस्ट पर छलका पिता का दर्द

शर्मिदगी महसूस हो रही है

कैलिफोर्निया के मांटेका में साहिब सिंह नट पर छह अगस्त को हुए हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को टायरोन मैकएलिस्टर (18) और एक अन्य किशोर को गिरफ्तार किया। वह पुलिस प्रमुख डेरिल मैकएलिस्टर का बेटा है। बेटे की गिरफ्तारी पर डेरिल ने फेसबुक पर लिखा कि यह पता चलने पर गुस्सा आ रहा है कि इस अपराध में मेरा बेटा भी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद से मुझे शर्मिदगी महसूस हो रही है।

टहलने के दौरान पीटा

साहिब सिंह पर उस समय हमला किया गया जब वह सुबह टहलने निकले थे। हुड पहने दो लोग उनके पास पहुंचे और कुछ बहस हुई। इसके बाद उनमें से एक ने सिंह के पेट पर मुक्का मारा। इससे वह गिर गए और उनकी पगड़ी निकल गई। वह उठने की कोशिश कर रहे थे तभी दूसरे ने उनके पेट पर लात मारी और उन पर थूक दिया। इससे पहले गत 31 जुलाई को 50 वर्षीय सुरजीत मलही से मारपीट की गई थी। इस दौरान उन्हें काफी चोटें भी आई थी। गौरतलब है कि अमरीका में इससे पहले एक इंजीनियर भी नस्लीय हिंसा शिकार हुआ था। उसकों अमरीकी ने गोली मारकर मार डाला था। यह वाक्य एक मार्केट में हुआ था, जब वह अपने दोस्त से बात कर रहा था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग